पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • इकहरी पुलि के नीचे पानी भरा था तो ऊपर से जाते ट्रेन की चपेट में आया

इकहरी पुलि के नीचे पानी भरा था तो ऊपर से जाते ट्रेन की चपेट में आया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
15 फुट ऊंची दीवार के नीचे दबकर पांच जख्मी

मौत का पता चलने पर लोग जगतपुरा मोहल्ले में चाचा के घर इकट्ठे हो गए। जगह कम थी तो पास ही लकड़ी गोदाम में बैठने के लिए कहा। सुबह साढ़े छह बजे सब बैठे हुए थे। अचानक 15 फीट ऊंची दीवार गिर गई। घायलों में जगतपुरा के रहने वाले रामू, चंदर मोहन, रवि, भोला राम और बबलू सिविल अस्पताल भर्ती हैं।

ट्रेन से कटा युवक, शोक जताने आए लोगों पर घर की दीवार गिरी

भास्कर न्यूज | जालंधर

प्रेमनगर केशंकर की शनिवार रात अमृतसर से जालंधर रही ट्रेन की टक्कर से मौत हो गई। सुबह जब उसके चाचा के घर लोग अफसोस करने पहुंचे, तो उन पर दीवार गिर गई। पांच लोग जख्मी हो गए।

जीआरपी के एएसआई सुरिंदर सिंह ने बताया कि 25 वर्षीय शंकर शनिवार शाम घर से दोस्तों से मिलने और जगतपुरा में चाचा प्रमेश के घर जाने की बात कहकर गया। जब देर रात तक वह नहीं लौटा तो परेशान दादा मनीराम ने सोचा कि चाचा के घर रुक गया होगा। सुबह जब चाचा के घर गए तो पता चला कि वह तो रात को ही प्रेमनगर के लिए निकल गया था। इकहरी पुली के पास एक्सीडेंट की सूचना मिली। दादा और चाचा जीआरपी थाने पहुंचे तो पता चला कि मरने वाला शंकर ही था। दादा ने बताया कि बचपन से ही शंकर मेरे पास रह रहा है। शंकर की मैरिज भी दादा ने ही करवाई थी। छह माह से प|ी मायके रह रही थी। दोनों के बीच कोई झगड़ा नहीं था। दादा और चाचा कबाड़ का काम करते हैं। जीआरपी ने धारा 174 की कार्रवाई कर पोस्टमार्टम कर शव घर वालों को सौंप दिया है।

पानीभरा था इकहरी पुली में : इकहरीपुली में पानी भरा होने की वजह से शंकर रेलवे लाइन पार करके घर जा रहा था। एक्सीडेंट में उसका पैर कट कर डाउन लाइन के बीच पड़ा हुआ था। बाकी शरीर अप और डाउन लाइन के बीच था। एक्सीडेंट रात करीब दो और ढाई बजे के बीच हुआ है, क्योंकि मेमो तीन बजे के बाद आया।