- Hindi News
- ऑस्ट्रेलिया से जस्सा को लेकर आज दिल्ली पहुंचेगी पुलिस
ऑस्ट्रेलिया से जस्सा को लेकर आज दिल्ली पहुंचेगी पुलिस
बुरुंडीकेछात्र यानिक निकी के मामले के आरोपी जसकरण जस्सा को ऑस्ट्रेलिया लेने गई टीम सोमवार को देश लौट आएगी। एडीसीपी बलजीत ढिल्लों के नेतृत्व में गई टीम रविवार को दिल्ली एयरपोर्ट उतरेगी।
डीसीपी नवीन सिंगला का कहना है कि टीम के देर रात तक जालंधर पहुंचने की संभावना है। गौर हो कि बस स्टैंड के पास छात्र यानिक निकी पर कुछ साल पहले दिवंगत एसपी धर्म सिंह उप्पल के बेटे रोमी उप्पल ने साथियों सहित हमला कर दिया था। काफी देर तक कोमा में रहने के बाद यानिक की मौत हो गई। केस में रोमी समेत आठ लोग गिरफ्तार हो गए थे। जस्सा ऑस्ट्रेलिया भाग गया था और रणताज अभी भी अंडरग्राउंड है। रोमी पैरोल पर जेल से बाहर आया था और वह भी विदेश भाग गया था। जस्सा को ऑस्ट्रेलिया पुलिस ने किसी केस में पकड़ा था।