पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डाक्टर के बेटे की बस की टक्कर से मौत

डाक्टर के बेटे की बस की टक्कर से मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डाक्टरगुरमुखसिंह के 19 साल के बेटे हरबीर सिंह की सड़क हादसे में मौत हो गई, जबकि ममेरा भाई अवतार सिंह गंभीर जख्मी है।

लक्ष्मीपुरा निवासी डाक्टर गुरुमुख का बेटा हरबीर ममेरे भाई 19 साल के अवतार के साथ बाइक पर तल्हण जा रहे थे। सुबह साढ़े नौ बजे जंडूसिंघा टीप्वाइंट पर निजी कंपनी की बस ने उन्हें टक्कर मार दी। दोनों घायल हो गए। बस ड्राइवर मौके पर बस छोड़कर फरार हो गया। उन्हें जौहल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। दोपहर करीब डेढ़ बजे हरबीर ने दम तोड़ दिया। जंडू सिंघा पुलिस ने बस जब्त कर ली है।