- Hindi News
- बाढ़ पीडितों के लिए फ्री ईएफटी और स्पेशल ट्रेन
बाढ़ पीडितों के लिए फ्री ईएफटी और स्पेशल ट्रेन
जालंधर| उत्तररेलवे ने बाढ़ पीडितों के लिए फ्री ईएफटी (एक्स्ट्रा फेयर टिकट) जारी किया है। यह कटड़ा, ऊधमपुर और जम्मू स्टेशन पर मिलेगा। ईएफटी लेकर बाढ़ पीड़ित रेलवे में कहीं भी सफर कर सकता है। स्पेशल ट्रेन भी चलेगी, जो उधमपुर, कटड़ा और जम्मूतवी से नई दिल्ली तक यात्रियों को पहुंचाएगी। नई दिल्ली से वह फ्री ईएफटी की मदद से किसी भी ट्रेन में बैठकर घर जा सकते हैं। आईआरसीटीस ने पानी और खाने का इंतजाम किया है। टीटीई स्टाफ को सूचना दे दी गई। फ्री ईएफटी वाले यात्रियों को टिकट वाले यात्री की तरह ही ट्रीट किया जाएगा।