- Hindi News
- नशा कांग्रेसी लेकर आए, घर घर अकालियों ने पहुंचाया : छोटेपुर
नशा कांग्रेसी लेकर आए, घर-घर अकालियों ने पहुंचाया : छोटेपुर
‘आप’ ने मंडी बोर्ड के पूर्व डीजीएम को कराया पार्टी में शामिल
भास्करन्यूज|जालंधर
आमआदमी पार्टी (आप) के पंजाब प्रदेश कन्वीनर सुच्चा सिंह छोटेपुर ने कहा कि सरकार और अकालियों ने नशा घर-घर पहुंचा दिया है। प्रेस क्लब में छोटेपुर ने कहा - सरकारी स्कूल और बसें बंद होने के कगार पर हैं। इन पर अकालियों और कांग्रेसियों ने कब्जा कर रखा है। सरकारी स्कूलों में कोई अपने बच्चे को भेजना पसंद नहीं कर रहा है। सरकारी बसों में सफर नहीं करते लोग। वह रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से बात कर रहे थे। वह पंजाब मंडी बोर्ड के पूर्व डीजीएम मार्केटिंग जगतार सिंह संधेड़ा को पार्टी में शामिल करवाने पहुंचे थे।
सुच्चा सिंह ने कहा कि पुलिस वालों को अपनी बेटियों की इज्जत बचाने के लिए जान देनी पड़ रही है। इंडस्ट्री पंजाब के बाहर जा रही है। अगर बिजनेसमैन ही दुखी हों, किसान खुदकुशी कर रहे हों वहां के आम आदमी के हालात तो बदतर होंगे ही। कांग्रेस ने करप्शन की शुरुआत की अकालियों ने उसे बढ़ाने का काम किया। नशा कांग्रेसी लेकर आए और अकालियों ने उसे घर-घर पहुंचाया। शिक्षा, स्पोर्ट्स और डेवलपमेंट और हर फील्ड में पंजाबी पिछड़ रहे हैं। कल तक हैंड टू माउथ कमाने वाले आज के करोड़पति हैं। अगर अप्रूव्ड ठेके एक हजार हैं तो अवैध दस हजार। हर गली-मोहल्ले और चौराहे-नुक्कड़ में, स्कूल-कॉलेज के पास ठेकों की भरमार है।
छोटेपुर ने कहा कि सरकार का पूरा फोकस लोगों तक कानूनी और गैर कानूनी नशों को पहुंचाना है। उनके पास पैसा है। हमारे पास सिर्फ ईमानदारी और मेहनत है। हमें कहा गया कि हमारा हाल मनप्रीत बादल जैसा होगा, लेकिन हमने लोकसभा में चार सीटें हासिल की हैं।
कश्मीर में आई बाढ़ पर पार्टी कंबल और राहत सामग्री भेजेगी। 28 सितंबर को शहीद भगत सिंह के जन्मदिवस पर खड़का कलां में एकजुट होंगे। सितंबर महीने में पूरे जिले का दौरा कर के वालंटियर्स से मिलेंगे। पंजाब में आगामी चुनावों में हिस्सा लेने की बात कही। मौके पर हिमांशु पाठक, लेखराज नैय्यर और मनजीत सिंह शामिल मौजूद रहे।