- Hindi News
- बाढ़ प्रभावितों के लिए कन्नौजिया सभा ने गढ़ा में लगाया कैंप
बाढ़ प्रभावितों के लिए कन्नौजिया सभा ने गढ़ा में लगाया कैंप
जालंधर| बाढ़प्रभावित के लिए राहत सामग्री इकट्ठी करने के लिए कन्नौजिया महासभा की ओर से दयानंद चौक में कैंप लगाया गया। प्रधान बबला कन्नौजिया ने कहा कि उनकी ओर से जम्मू-कश्मीर में फंसे लोगों तक मदद पहुंचाने के लिए लगाया गया कैंप चार दिन तक चलेगा। इसमें पीडितों के लिए राहत सामग्री और धन इकट्ठा किया जाएगा। इस मौके चेयरमैन राकेश, प्रिंस, सुरिंदर, कुलार, मोहन, आरके कनौजिया, तरुण और शाम सुंदर मौजूद थे।