पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सतर्क रहे इंस्पेक्टर, पुरानी सब्जी मंडी में नहीं बिका थोक माल

सतर्क रहे इंस्पेक्टर, पुरानी सब्जी मंडी में नहीं बिका थोक माल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जालंधर| पुरानीसब्जी मंडी में रविवार को सुबह चार बजे से मंडी इंस्पेक्टर सुरजीत सिंह जौहल अपनी टीम के साथ अलर्ट रहे। इसके चलते मंडी में थोक माल की बिक्री पूरी तरह से बंद रही। कई गाड़ियों को बाहर से लौटना पड़ा। सुरजीत सिंह जौहल ने बताया कि डी-नोटिफाइड होने के बाद सरकार ने इस मंडी में थोक माल की बिक्री पर रोक लगा रखी है। इसके बाद भी रविवार को मकसूदां मंडी बंद होने के चलते किसान सीधे पुरानी सब्जी मंडी में माल बेचने पहुंच जाते है। माल बेचते पकड़े जाने पर तीन हजार से पांच हजार रुपए जुर्माना किया जाएगा। यदि कोई फड़ी वाला अधिक कीमत पर माल बेचते पकड़े जाता है तो उस पर एक हजार रुपए जुर्माना किया जाएगा।