- Hindi News
- चोरी की सात वारदातों को अंजाम देने वाले मौसेरे भाई पकड़े
चोरी की सात वारदातों को अंजाम देने वाले मौसेरे भाई पकड़े
जालंधर| थानाचार पुलिस ने चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले दो मौसेरे भाइयों को पकड़ा है। जिनकी पहचान हरनामदासपुरा के सुरिंदर और मंजीत के रूप में हुई है। ज्योति चौक में लगाए नाके के दौरान दो मौसेरे भाइयों को चोरी की बाइक के साथ पकड़ा, बाइक को दोनों ने चार दिन पहले लुधियाना से चुराया था। दोनों ने चोरी सात वारदातें कबूलीं हैं।