पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हाईवे पर ठेके बंद कराए, पर पास ही खेतों में खुल गए या गेट पीछे कर दिए

हाईवे पर ठेके बंद कराए, पर पास ही खेतों में खुल गए या गेट पीछे कर दिए

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नेशनलहाईवे पर स्थित ठेकों को बंद करने के कोर्ट के आदेश के बाद आखिरकार एक्साइज एंड टैक्सेशन डिपार्टमेंट ने आखिरी कड़ी में 60 ठेके भी बंद कर दिए। इसमें कपूरथला के भी 4 ठेके हैं। हाईवे से इन्हें अलग जगहों पर शिफ्ट कर दिया है। हालांकि इसके बाद नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) ने अपनी रिपोर्ट में कई ठेकों की एक्सेसिबिल्टी और विजिबिलिटी दर्शाई है। डिपार्टमेंट का तर्क है कि वो ठेकों की एक्सेसिबिल्टी खत्म नहीं कर सकते। हाईवे से हटकर ये कहीं भी शिफ्ट हो सकते हैं पर हाईवे पर ये बंद हैं। फिर भी हाईवे अथॉरिटी को लिखा है कि अगर उन्हें लगता है कि कहीं ठेके खुले हैं तो सर्वे करके बता दें, बंद करवा देंगे।

डिपार्टमेंट के अनुसार, 2012 में नेशनल और स्टेट हाईवे पर बने 1251 ठेकों की लिस्ट आई थी। इसके बाद हाईवे अथॉरिटी ने डिपार्टमेंट को जितने भी ठेके बंद करने को कहा, उन्हें बंद किया गया। ठेकों को बंद करवाने को लेकर 2012 से शुरू हुए मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के तहत सभी ठेके बंद कर दिए हैं। जबकि कई ठेके वालों ने नियमों के उलट रास्ता निकालते हुए हाईवे से कुछ फीट की दूरी पर खेतों में ठेके बना लिए हैं। पिछले महीने बंद 60 ठेकों पर हाईवे अथॉरिटी ने रिपोर्ट डिपार्टमेंट को भेजी है, इसमें ज्यादातर ऐसे ठेके हैं जो हाईवे पर दिखते हैं पर गेट पिछली तरफ निकाला गया है।

लुधियाना 1, 2, 3 के 24 ठेके बंद किए हैं। हालांकि अथॉरिटी के मुताबिक ज्यादातर ठेके किसी किसी रूप में विजिबल हैं। नियमों के मुताबिक हाईवे से ये ठेके हटा दिए गए हैं। नेशनल हाईवे पर ये नजर नहीं आते हैं। जालंधर में बंद 7 ठेकों की विजिबिलिटी भी साफ है। इनमें से कोई ठेका शिफ्ट करके 100 मीटर की दूरी पर कच्चे रास्ते पर सरका दिया है तो एक ठेका पुलिस अकादमी रोड पर शिफ्ट हुआ है। ज्यादातर मामलों में ठेके 100 मीटर की दूरी पर ही शिफ्ट हुए हैं। जबकि जालंधर 2 में 10 ठेके बंद हुए हैं। फतेहगढ़ साहिब के तीन ठेकों को भी शिफ्ट किया गया है।