- Hindi News
- झूठ बोल विदेश घूमने वाले टीचर्स को फंसाएगा पासपोर्ट
झूठ बोल विदेश घूमने वाले टीचर्स को फंसाएगा पासपोर्ट
राज्यके सरकारी मुलाजिम जो विदेशों में पीआर, ग्रीन कार्ड हासिल करके नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं, उन पर अब सरकार ने शिकंजा कसने का प्लान तैयार कर लिया है। इसी के तहत शिक्षा विभाग ने जिला शिक्षा अधिकारियों को नोटिस निकाल कर सूची मांगी है ताकि यह पता चल सके कि कितने शिक्षक लंबे समय से ड्यूटी पर नहीं आए और कितने ग्रीन कार्ड होल्डर हैं। सरकार ने साफ कर दिया है कि दोहरी नागरिकता लेकर मुलाजिम डिपार्टमेंट में काम नहीं कर सकता। यह सूची डीजीएसई दफ्तर में होने वाली मीटिंग में लाने के लिए कहा गया है, ताकि इस पर एक्शन प्लान तैयार किया जा सके।
विभाग की तरफ से हरेक टीचर के पासपोर्ट की कापियां भी मंगवाई गई हैं, ताकि यह पता चल सके कि कौन कब-कब कहां-कहां गया है। ऐसा इसलिए किया गया है कि कई बार टीचर देश में ही घूमने की छुट्टी लेकर विदेश चले जाते हैं। अब डिपार्टमेंट की तरफ से उनके खिलाफ कार्रवाई करने की नीति बनाई गई है।