- Hindi News
- जीएनडीईसी लुधियाना और सीईसी लांडरां बना विजेता
जीएनडीईसी लुधियाना और सीईसी लांडरां बना विजेता
डेविएटमें पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी इंटर कालेज बैडमिंटन टूर्नामेंट के आखिरी दिन फाइनल मैच खेले गए। इसमें चीफ गेस्ट हॉकी के इंटरनेशनल प्लेयर ओलिंपियन संजीव कुमार ने विजेताओं को सम्मानित किया। टूर्नामेंट में ब्वायज मुकाबले में जीएनडीईसी लुधियाना डेविएट जालंधर को 3-1 से हरा विजेता बना। गर्ल्स में सीईसी लांडरां ने आरआईईआईटी रेलमाजरा को 2-0 से हराकर ट्रॉफी अपने नाम की। ब्वायज में थर्ड पोजीशन पर आईटी भदल की टीम रही। गर्ल्स में थर्ड पोजीशन आरबीआईबीईटी सहोरन और डेविएट जालंधर फोर्थ पोजीशन पर रहा। इस दौरान प्रिंसिपल एएल सांगल, स्पोर्ट्स प्रेसिडेंट डॉ. जगरूप सिंह सिद्धू, कोच लवलीन कुमार, कमलदीप सिंह, पीटीयू ऑफिशियल्स संजीव कुंद्रा, संध्या, माधुरी, सतीश शर्मा, आब्जर्वर जगदीश गोसाईं, प्रो. संजीव सैनी, प्रो. एमएस बेदी, प्रो. अंकुश कोहली, जसविंदर सिंह ढिल्लों मौजूद रहे।
डेविएट की टीम में मोहित, विमल, फिरोज, अनुराग और दमन ने सिंगल और डबल मुकाबले खेले, जबकि लुधियाना की टीम में गुरिंदर, दविंदर, अमरवीर और कुलविंदर मौजूद थे। सीईसी लांडरां की तरफ से स्टैफी और अंजु ने टूर्नामेंट में हिस्सा लिया। रेलमाजरा से सीमा और वर्षा की टीम ने टूर्नामेंट में खेला।
बैडमिंटन टूर्नामेंट में सेकेंड रही डेविएट जालंधर की टीम। -भास्कर
जालंधर/अमृतसर|बैडमिंटन हॉलमें चल रहे सीनियर इंटर डिस्ट्रिक टूर्नामेंट में बुधवार आयोजित मैन्स फाइनल मैच में जालंधर ने लुधियाना को 3-2 से हराकर जीत प्राप्त की। इससे पहले आयोजित सेमीफाइनल मुकाबलों में जालंधर ने अमृतसर को 3-0 से हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया। वहीं दूसरे मैच में लुधियाना ने रोपड़ को 3-1 से हराकर जीत प्राप्त की। लड़कियों के मुकाबलों में भी जालंधर ने लुधियाना को 2-0 से हराकर टूर्नामेंट अपने नाम किया। इससे पहले आयोजित सेमीफाइनल मैचों में जालंधर ने 2-0 से अमृतसर को हराया। दूसरे मैच में लुधियाना ने संगरूर को 2-0 से मात देकर फाइनल के लिए जगह बनाई थी।
बैडमिंटन टूर्नामेंट