- Hindi News
- एपीजे के फीजियोथैरेपी के स्टूडेंट्स मेरिट में
एपीजे के फीजियोथैरेपी के स्टूडेंट्स मेरिट में
जालंधर | एपीजेकॉलेज ऑफ फाइन आर्ट्स में बीपीटी फर्स्ट ईयर के स्टूडेंट्स दीक्षा कौर ने गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी में दूसरा पोजीशन हासिल की है। एपीजे के ऋषभ दीप ने यूनिवर्सिटी में तीसरी पोजीशन हासिल की। बीपीटी सेकेंड ईयर में यागमा खुराना, स्वाई, प्रीती, पवनप्रीत कौर, सुमनदीप कौर, हरबीर कौर, अपरा छिबड़ा ने यूनिवर्सिटी में क्रमवार दूसरी, चौथी, पांचवीं, छठी, आठवीं, नौवीं, और दसवीं पोजीशन हासिल की। बीपीटी थर्ड ईयर के स्टूडेंट्स रोशनी भंडारी, हिना सोंधी, हरप्रिया लूथर और अवनीत कौर संधू ने यूनिवर्सिटी में तीसरी, पांचवीं, सातवीं और नौवीं पोजीशन हासिल की। प्रिंसिपल डॉ. सुचरिता शर्मा ने यूनिवर्सिटी में पोजीशन पाने वाले इन स्टूडेंट्स को सम्मानित किया।