- Hindi News
- सेंट सोल्जर की अक्षिता बीपीटी में िववि टॉपर
सेंट सोल्जर की अक्षिता बीपीटी में िववि टॉपर
जालंधर | गुरुनानक देव यूनिवर्सिटी की ओर से घोषित किए गए बेचलर ऑफ फिजियोथैरेपी (बीपीटी) के तीसरे साल के परिणामों सेंट सोल्जर कॉलेज कोएड की अक्षिता यूनिवर्सिटी टॉपर बनी। सेंट सोल्जर की ही श्वेता ने यूनिवर्सिटी में दूसरा स्थान हासिल किया। चेयरमैन अनिल चोपड़ा और वाइस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने यूनिवर्सिटी टॉपर बनीं इन स्टूडेंट्स को स्कॉलरशिप देने का ऐलान किया। प्रिंसिपल वीना दादा, प्रो. डॉ.रुचिका, डॉ. तान्या, अक्षिता और श्वेता भी मौजूद थीं।