‘एसी, फ्रिज से पतली हो रही ओजोन परत’
खालसा कोएड ने मनाया ओजोन दिवस
भास्करन्यूज|जालंधर
लायलपुरखालसा कॉलेज में इको नेवीगेटर क्लब की ओर से विश्व ओजोन दिवस मनाया गया। एक दिवसीय सेमिनार में इको नेविगेटर क्लब के 100 से अधिक स्टूडेंट्स ने हिस्सा लिया। क्लब की अध्यक्षता प्रो, शोभा चौहान और डॉ. जसविंदर कौर ने की। सेमिनार में साइंस के टीचर्स ने ओजोन परत के बारे में जानकारी दी। प्रिंसिपल डॉ. गुरपिंद्र सिंह समरा ने कहा कि हम जो इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स जैसे एसी और फ्रिज का इस्तेमाल करते हैं, उससे ओजोन परत पतली होती जा रही है। भविष्य में इसके परिणाम खराब होंगे। प्रो. नवदीप कौर, प्रो. बलविंद्र सिंह चहल, डॉ. गुरप्रीत सिंह, डॉ. वाणी अग्रवाल, डॉ. हरशरण सिंह और प्रो, पवित्र कौर भी मौजूद थे।