पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मिड डे मील यूनियन ने दी 5 नवंबर से प्रदर्शन की धमकी

मिड-डे मील यूनियन ने दी 5 नवंबर से प्रदर्शन की धमकी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मिडडे मील वर्कर्ज यूनियन की जिला इकाई की प्रधान नरिंदर कौर दोेसांझ की अध्यक्षता में देश भगत यादगार हाल में मीटिंग हुई।

महासचिव जसविंदर कौर ने बताया कि स्कूलों में निजी कंपनियों की तरफ से भेजे जा रहे मिड डे मील को खत्म कर फिर से स्कूलों में मिड-डे मील बनाने का फैसला लागू किया जाए। यूनियन पांच नवंबर से तहसील स्तरीय प्रदर्शन करने का फैसला लिया गया। नवंबर महीने के पहले पंद्रवाड़े में जिला स्तरीय रोष प्रदर्शन किया जाएगा। इन एक्शन प्लान को सफल बनाने के लिए 25 सितंबर से 15 अक्टूबर तक ब्लाक स्तरीय मीटिंगें होगी। यहां रणजीत कौर, संतोष, नरिंदर कौर, सिमरन कौर, निर्मल कौर, परमजीत कौर, बलजिंदर कौर, कुलदीप कौर, सुरिंदर कौर, बीना, सुरजीत कौर, कुलविंदर कौर, दलजीत कौर, जसवीर, तीर्थ सिंह बासी, करनैल, जोगिंदर थे।