- Hindi News
- डिप्स आईएमटी के स्टूडेंट्स एजुकेशनल ट्रिप पर घूमे शिमला
डिप्स आईएमटी के स्टूडेंट्स एजुकेशनल ट्रिप पर घूमे शिमला
डिप्स आईएमटी के स्टूडेंट्स एजुकेशनल ट्रिप पर घूमे शिमला
जालंधर|डिप्स आईएमटीके स्टूडेंट्स एजुकेशन ट्रिप के लिए शिमला, कुफरी, नलदेहरा और चहल गए। एजुकेशनल ट्रिप पर उन्होंने वहां के खेतीबाड़ी के तरीकों के बारे में बताया गया। स्टूडेंट्स ने वहां नेशनल लाइब्रेरी, प्राचीन जाखू मंदिर, म्यूजियम भी देखा देखा। इसके बाद श्री आनंदपुर के गुरुद्वारा साहिब में मत्था टेका। विरासत-ए-खालसा भी देखा। ट्रिप में स्टूडेंट्स के साथ प्रो. मणिकांत साह, जसमात सिंह, नवदीप सिंह और नवजोत कौर मौजूद थे।
लायंसक्लब जालंधर ने कन्या की शादी के लिए सामान दिया
जालंधर|लायंस क्लबजालंधर के प्रधान एनएम भसीन की अध्यक्षता में आर्थिक पक्ष से कमजोर परिवार की लड़की की शादी के लिए सामान दिया। मुख्य मेहमान सुमन अबरोल, एमके अबरोल, बलविंदर भसीन थी। प्रोजेक्ट में सीनियर पूर्व प्रधान केएल साहनी का भरपूर योगदान रहा। जीडी कुंद्रा, रवि मलिक, रजिंदर पाल सिंह, कैशियर पुनीत मेहरा, पीआरओ आनंद कुमार दुग्गल, एमएल गुप्ता, दया किशन छाबड़ा, एके बहल, कुलविंदर फूल, दिनेश शर्मा थे।
नेहरूयुवा केंद्र मना रहा हिंदी पखवाड़ा
जालंधर | नेहरूयुवा केंद्र हरगोबिंदपुरा जालंधर 14 से 28 सितंबर तक हिंदी पखवाड़ा मना रहा है। इस दौरान भाषण और लेख प्रतियोगिता, सेमिनार, और रंगारंग कार्यक्रम होंगे। बुधवार को कार्यक्रम की प्रधानगी करते सेमसन मसीह ने कहा कि हिंदी एक भाषा ही नहीं परंतु सद्भाव, अखंडता और राष्ट्रीय एकता का माध्यम भी है। मौके पर जगदीप कौर, मनजीत राणा, ऊषा रानी, दविन्द्र कौर, युवा केंद्र के वालंटियर और युवा कॉलेजों के सदस्यों भी शामिल रहे।
हमेंराष्ट्रभाषा हिन्दी का सम्मान करना चािहए : भाटिया
जालंधर|केन्द्रीय विद्यालयनंबर 2 जालंधर कैंट में प्रिंसीपल एसके भाटिया की अध्यक्षता में हिंदी दिवस का आयोजन गया। वही वाइस प्रिंसिपल अंजना रामपाल ने कार्यक्रम में पहुंचे लोगों का स्वागत किया। समारोह को संबोधित करते हुए भाटिया ने कहा कि हमे राष्ट्र भाषा हिंदी का दिल से सत्कार करना चाहिए और रोजाना लिखने पढ़ने में अधिक से अधिक हिंदी का प्रयोग करना चाहिए। आरडी गौतम ने राजभाषा के कार्यान्वयन से संबंधित व्याख्यान किया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया। प्रतियाेगिताएं करवाई गईं। कार्यक्रम के मौके पर एस महेंन्दू, रजनी नय्यर, परमिन्दर संधु, अ