- Hindi News
- श्री सिद्ध बाबा सोढल मंदिर का चढ़ावा हुआ 34 लाख एक हजार
श्री सिद्ध बाबा सोढल मंदिर का चढ़ावा हुआ 34 लाख एक हजार
श्री सिद्ध बाबा सोढल मंदिर का चढ़ावा हुआ 34 लाख एक हजार
जालंधर|श्री सिद्धबाबा सोढल मंदिर मेले का चढ़ावा इस वर्ष 34 लाख एक हजार रुपए रहा, जबकि बीते दो वर्षों से 35-35 लाख रुपए जमा हुआ था। ट्रस्ट के महासचिव सुरिंदर चड्डा ने बताया कि मेले के दौरान हुए चढ़ावे को एसबीआई की शाखा में मंदिर ट्रस्ट के खाते में जमा करवा दिया गया है। वह बताते हैं कि वर्ष 2010 में करीब 27 लाख, 2011 में करीब 29 लाख रुपए का चढ़ावा जमा हुआ था। इससे पहले चार सालों के इकट्ठे हुए चढ़ावे का डेढ़ करोड़ की बाबा के नाम की एफडी करवाई हुई है। जिससे आने वाले ब्याज का खर्च मंदिर विकास पर किया जाएगा।
सरकारीहाई स्कूल दीवाली और प्राइमरी स्कूल लाडोवाली रोड में वर्दियां बांटी
जालंधर|सरकारी हाईस्कूल दीवाली में स्कूल मैनेजमेंट कमेटी और श्री सुखमणि साहिब सेवा सोसाइटी दीवाली के सदस्यों की तरफ से विद्यार्थियों की स्टेशनरी बांटी गई। सोसाइटी के सचिव विजय सिंह ने विश्वास दिलाया की वह भविष्य में भी स्कूल के लिए किए जाने वाले सहयोग में तत्पर रहेंगे। स्कूल की तरफ से विद्यार्थियों को वर्दियां भी बांटी गई। स्कूल इंचार्ज दीपइंदर कौर ने सभी का स्वागत किया। यहां अमरीक सिंह, संतोख सिंह, कुलविंदर सिंह, राकेश कुमार, संजीव कुमार और दविंदर कुमार थे।
127बच्चों को स्कूली वर्दियां बांटी
जालंधर|सरकारी एलिमेंटरीस्कूल लाडोवाली रोड ब्लाक ईस्ट-4 में बीपीईओ सरबजीत कौर, अशोक ग्रोवर की तरफ से 127 बच्चों को वर्दियां बांटी गई। बीपीईओ ने बच्चों को वर्दी में ही स्कूल आने के लिए प्रेरित किया। स्कूल इंचार्ज दीपक चौहान ने सभी का स्वागत किया। यहां हेमा रानी, अनु सरीन, सोनू शर्मा, सोनिया, रजनी, सविता, राजीव थे।
पीएनबीने सोढल रोड में कस्टमर मीट करवाई
जालंधर|पंजाब नेशनलबैंक जालंधर मंडल द्वारा अपने ग्राहकों से रिश्तों को सुदढ़ करने की श्रृंखला में सोढल रोड स्थित ब्रांच के 21वें स्थापना दिवस के अवसर पर ग्राहक संपर्क कार्यक्रम हुआ। इसमें 60 से भी अधिक ग्राहकों ने भाग लिया। मंडल प्रमुख डाॅ. राजेश यदुवंशी ने बताया कि बैंक लगातार ग्राहकों की जरूरत को देखते हुए सुविधाओं को बढ़ा रहा है।
25वांकीर्तन दरबार बस्ती शेख में 20 को
जालंधर| 25वांकीर्तन दरबार बस्ती शेख में 20 सितंबर रात को 7 बजे शुरू होगा। रविवार की सुबह 4 बजेेे तक गुरुद्वारा छें