- Hindi News
- वोटर लिस्ट करेक्शन के लिए 15 को जारी होगी लिस्ट
वोटर लिस्ट करेक्शन के लिए 15 को जारी होगी लिस्ट
वोटर लिस्ट करेक्शन के लिए 15 को जारी होगी लिस्ट
जालंधर|डीसी कमडिस्ट्रिक इलेक्शन ऑफिसर कमल किशोर यादव ने बताया कि 1 जनवरी 2015 को एलिजिबिलिटी डेट मान वोटर लिस्ट में जरूरी करेक्शन किए जा रहे हैं। पहली लिस्ट 15 अक्टूबर को जारी होगी। लोग 10 नवंबर तक दावे और ऐतराज दाखिल कर सकते हैं। 17 से 30 अक्टूबर तक ग्राम सभा, स्थानीय सरकारों और रेजिडेंट वेल्फेयर सोसाइटियों की बैठकों में लिस्ट के अलग-अलग सेक्शनों को पढ़ा जाएगा। 19 अक्टूबर और 2 नवंबर को फॉर्म बांटने की मुहिम चलाई जाएगी। दावे और एेतराजों का निपटारा 20 नवंबर को किया जाएगा। 6 जनवरी 2015 को फाइनल लिस्ट जारी की जाएगी।
एटीपीछाबड़ा के तबादले से अफसरों में गुस्सा
जालंधर|मॉडल टाउनमें बनी 12 दुकानों के मसले पर पहले एटीपी परमपाल सिंह की बदली के आर्डरों की तैयारी हुई, जो रोक दी गई। अब एटीपी रमेश छाबड़ा की बदली की बात हो रही है। बुधवार को छाबड़ा को बदली के आर्डर तो नहीं मिले, लेकिन इससे पहले ही बिल्डिंग ब्रांच का माहौल गर्म हो गया है। ब्रांच के अफसरों और क्लेरिकल स्टाफ ने बैठक करके इस बात की तैयारी कर ली है कि अगर बदली के आर्डर आए तो वह रोष जताएंगे। पॉलिटीकल प्रेशर में पहले इमारतों पर सख्ती नहीं करने दी जाती। जब कार्रवाई करने पर पॉलिटीकल प्रेशर बना तो अफसरों को निशाने पर लिया जा रहा है।
फार्मेसीकंपनी ने एलपीयू स्टूडेंट को दी स्कॉलरशिप
जालंधर|दवाइयों कीनिर्माता कंपनी ल्युपिन लिमिटेड ने लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के बी.फार्मेसी के स्टूडेंट कादिर को स्कॉलरशिप दी। साल 2014 के पासिंग आउट बैच के स्टूडेंट कादिर आलम को ल्युपिन (जेएंडके) प्लांट हेड विनय चतुर्वेदी और मानव संसाधन प्रमुख भगवान गोस्वामी ने प्रमाणपत्र ट्रॉफी और 30,000 रुपए स्कॉलरशिप देकर सम्मानित किया। यह स्कॉलरशिप साल 2012 में ल्युपिन और एलपीयू में हुए करार के चलते दी गई। कादिर को सम्मानित करते हुए एलपीयू की प्रो. चांसलर रश्मि मित्तल ने कहा, यह पुरस्कार निश्चित रूप से स्टूडेंट्स को रिसर्च एक्टीविटीज के लिए प्रेरित करेगा।
आईकैंप में 326 मरीजों की जांच
जालंधर|स्वास्थ्य विभागकी ओर से शाहकोट के लसूड़ी सेक्टर में बुधवार को आंखों की जांच का कैंप लगाया गया। एसएमओ डॉ. दविंदर कुमार समरा की देखरेख में पूनिया गांव के सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में लगाए गए कैंप के दौरान