पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • देवी तालाब प्रबंधक कमेटी 3 को मनाएगी दशहरा

देवी तालाब प्रबंधक कमेटी 3 को मनाएगी दशहरा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
देवीतालाब दशहरा प्रबंधक कमेटी श्री राम मंदिर शिव राजगढ़ के प्रधान पूर्व मेयर सुरेश सहगल की अध्यक्षता में मीटिंग हुई। उन्होंने बताया कि तीन अक्टूबर को प्राचीन ऐतिहासिक मंदिर ब्रह्मकुंड की ग्राउंड में मनाया जाएगा।

उन्होंने बताया कि पर्व में रावण के 65, कुंभकरण के 60 और मेघनाथ का 55 फीट ऊंचे पुतले होंगे, जिन्हें इलेक्ट्रानिक तरीके से जलाया जाएगा। आतिशबाज सुच्चा और बटाला के बावा सिंह और हरभजन सिंह के बीच आतिशबाजी मुकाबले होंगे। मंदिर शिव राजगढ़ से भगवान श्री राम की शोभायात्रा दोपहर अढाई बजे ब्रह्मकुंड ग्राउंड के लिए रवाना होगी। शोभायात्रा में श्री राम, लक्ष्मण, छत्तर वाले हनुमान जी और 100 के करीब वानर सेना के स्वरूप शामिल होंगे। बैठक में इंद्रसेन सहगल, संत चोपड़ा, राज कुमार टंडन, रमेश सहगल, सुरिंद्र शर्मा, अनुज शारदा, गगी सिंह, बाबा सिंह नामधारी, बंटी, सिद्धार्थ सेखड़ी, एसके गौतम, संचित सहगल, राघव सहगल, मौर बहल, सुरिंदर पुरी, हनी टंडन, सौरभ, शालू जैन, रिंकू, दविंदर गिंदा, बिल्ला पंडित और बंसी थे।

पूर्व मेयर सुरेश सहगल की अध्यक्षता में मीिटंग हुई। -भास्कर