साधकों ने भगवान विश्वकर्मा का किया पूजन
भास्करन्यूज| जालंधर
श्रीविश्वकर्मा काष्ठकला परिषद श्री विश्वकर्मा मंदिर ग्रीन एवेन्यू काला सिंघा रोड बस्ती शेख में 18वां श्री विश्वकर्मा पूजनोत्सव मनाया गया। महामंडलेश्वर महंत गंगादास, बाबा बंसीदास ने प्रवचन कर संगतों को आपसी प्रेम भाईचारे के लिए प्रेरित किया। वह कहते हैं कि यह भारतीय संस्कृति ही है, जहां बड़े बड़े परिवार मिलजुल कर रहते हैं। यह विदेशों में ऐसा नहीं होता। यहां प्रधान संरक्षक प्रभु ठाकुर, राजू ठाकुर, कपिल देव, राम कुमार, कार्यकारिणी चेयरमैन जय किशोर शर्मा, प्रधान श्याम किशोर ठाकुर, महासचिव राम बली ठाकुर, कोषाध्यक्ष लक्ष्मण शर्मा, मीडिया प्रभारी दिनेश कुमार शर्मा, कार्यकारिणी सदस्य गजिंदर ठाकुर, नरेश ठाकुर, शत्रुधन चौहान, सुरेंद्र पंडित थे।
उधर श्री विश्वकर्मा पूजनोत्सव समिति की ओर से 120 फुटी रोड बाबू जगजीवन चौक के पास 14वां विश्वकर्मा पूजन उत्सव शुरू हो गया। संस्थापक लक्ष्मण ठाकुर की अध्यक्षता में पूजन किया गया। रात के समय आरती और भजन संकीर्तन किया गया।