पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • देवी तालाब दशहरा प्रबंधक कमेटी ब्रह्मकुंड मंदिर की ग्राउंड में मनाएगी दशहरा

देवी तालाब दशहरा प्रबंधक कमेटी ब्रह्मकुंड मंदिर की ग्राउंड में मनाएगी दशहरा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
देवी तालाब दशहरा प्रबंधक कमेटी ब्रह्मकुंड मंदिर की ग्राउंड में मनाएगी दशहरा

जालंधर|देवी तालाबदशहरा प्रबंधक कमेटी श्री राम मंदिर शिव राजगढ़ के प्रधान पूर्व मेयर सुरेश सहगल की अध्यक्षता में मीटिंग हुई। उन्होंने बताया कि तीन अक्टूबर को प्राचीन ऐतिहासिक मंदिर ब्रह्मकुंड की ग्राउंड में मनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि पर्व में रावण के 65, कुंभकरण के 60 और मेघनाथ का 55 फीट ऊंचे पुतले होंगे, जिन्हें इलेक्ट्रानिक तरीके से जलाया जाएगा। आतिशबाज सुच्चा और बटाला के बावा सिंह और हरभजन सिंह के बीच आतिशबाजी मुकाबले होंगे। मंदिर शिव राजगढ़ से भगवान श्री राम की शोभायात्रा दोपहर अढाई बजे ब्रह्मकुंड ग्राउंड के लिए रवाना होगी। शोभायात्रा में श्री राम, लक्ष्मण, छत्तर वाले हनुमान जी और 100 के करीब वानर सेना के स्वरूप शामिल होंगे। बैठक में इंद्रसेन सहगल, संत चोपड़ा, राज कुमार टंडन, रमेश सहगल, सुरिंद्र शर्मा, अनुज शारदा, गगी सिंह, बाबा सिंह नामधारी, बंटी, सिद्धार्थ सेखड़ी, एसके गौतम, संचित सहगल, राघव सहगल, मौर बहल, सुरिंदर पुरी, हनी टंडन, सौरभ, शालू जैन, रिंकू, दविंदर गिंदा, बिल्ला पंडित और बंसी थे।

कीर्तनदरबार बस्ती शेख में 20 को

जालंधर|सरकारी हाईस्कूल दीवाली में स्कूल मैनेजमेंट कमेटी और श्री सुखमणि साहिब सेवा सोसाइटी दीवाली के सदस्यों की तरफ से विद्यार्थियों की स्टेशनरी बांटी गई। सोसाइटी के सचिव विजय सिंह ने विश्वास दिलाया की वह भविष्य में भी स्कूल के लिए किए जाने वाले सहयोग में तत्पर रहेंगे। स्कूल की तरफ से विद्यार्थियों को वर्दियां भी बांटी गई। स्कूल इंचार्ज दीपइंदर कौर ने सभी का स्वागत किया। यहां अमरीक सिंह, संतोख सिंह, कुलविंदर सिंह, राकेश कुमार, संजीव कुमार और दविंदर कुमार थे।

नकोदरमें दो महिलाओं से 15 किलो चूरापोस्त बरामद किया

नकोदर | थानासदर पुलिस ने विभिन्न जगहों पर गश्त के दौरान दो महिलाओं से 15 किलोग्राम चूरापोस्त बरामद किया। उन्हें गिरफ्तार कर केस दर्ज किया गया है। थाना सदर के मुंशी नरिंदरपाल ने बताया, मंगलवार शाम पुलिस ने गश्त के दौरान एक महिला को कच्चे रास्ते से जाते देखा। उसके हाथ में लिफाफा था। पुलिस को देख पीछे मुड़ गई। एएसआई सुखदेव सिंह ने शक होने पर उसका पीछा कर उसे काबू किया। तलाशी ली तो लिफाफे से 10 किलोग्राम चूरापोस्त बरामद किया गया। दूसरी तरफ एएसआई गुरम