- Hindi News
- गांव समराए से बाढ़ पीड़ितों के लिए कंबल, खाने पीने का सामान भेजा
गांव समराए से बाढ़ पीड़ितों के लिए कंबल, खाने-पीने का सामान भेजा
गांव समराए से बाढ़ पीड़ितों के लिए कंबल, खाने-पीने का सामान भेजा
जंडियाला मंजकी | जम्मूकश्मीर बाढ़ पीड़ितों के लिए बुधवार को गांव समराए से राहत सामग्री भेजी गई। गांव के सरपंच ठेकेदार जसवंत सिंह और हरभूपिंदरजीत सिंह समरा की देखरेख में गांववासियों ने कंबल, खाने-पीने का सामान, गर्म कपड़े बाढ़ पीड़ितों के लिए दिए। इन्हें जालंधर कैंट में अधिकारियों को सौंपा गया। इस दौरान शिंगारा सिंह, कश्मीर कौर, परमजीत, अशोक, सुच्चा राम, जसपाल सिंह, बिट्टू वर्मा, रामपाल सहदेव, सोनू बाबा, हैप्पी भी थे।
आदमपुरमें स्पेशल बच्चों के लिए मेडिकल कैंप लगाया
आदमपुर | ब्लॉकशिक्षा अफसर साधू राम और प्रिंसिपल राम आसरा की देखरेख में सरकारी सेकेंडरी स्कूल आदमपुर में स्पेशल बच्चों को मेडिकल कैंप लगाया गया। बीआरपी गुरिंदर सिंह ने बताया, कैंप में डॉक्टरों और नकली अंग और यंत्र लगाने वाली अमिल्को टीम ने आदमपुर, भोगपुर और अलावलपुर ब्लॉक के स्पेशल बच्चों की जांच की। जिन्हें जरूरत थी, उन्हें ट्राइसाइकिल, व्हील चेयर, नकली अंग अन्य यंत्र विभाग की ओर से दिए जाएंगे। कैंप में बच्चों और उनके माता-पिता को आने-जाने का खर्च और रिफ्रेशमेंट दी गई। इस दौरान प्रवीन संधू, जया, पवन कुमार, विजय कुमार, बीपीओ सर्बजीत कौर, अमरजीत, परमजीत सिंह, दविंदर कुमार, बलजीत सिंह, कुलवीर कुमार, कर्णदीप सिंह ढिल्लों, शिखा शर्मा, रिंकू सिंह, गुरिंदर सिंह, संतोष कुमारी, प्रभजोत कौर, सरोज, आशू बाला, तरलोचन सिंह भी थे।
शाहकोटके लसूड़ी सेक्टर में आई कैंप
जालंधर | स्वास्थ्यविभाग की ओर से शाहकोट के लसूड़ी सेक्टर में बुधवार को आंखों की जांच का कैंप लगाया गया। एसएमओ डॉ. दविंदर कुमार समरा की देखरेख में पूनिया गांव के सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में लगाए गए कैंप के दौरान 326 मरीजों की आंखों की जांच की गई और मुफ्त दवाइयां आई ड्रॉप दिए गए। उन्होंने बताया कि कैंप के दौरान 13 मरीजों को मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए चुना गया। उनका वीरवार को सुबह सिविल अस्पताल जालंधर में ऑपरेशन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मरीजों को अस्पताल ले जाने और लाने का प्रबंध विभाग की ओर से किया गया है। मरीजों की देखरेख के लिए आशा वर्कर साथ जाएंगी। कैंप के लिए डॉ. अरुण वर्मा, डॉ. विनै आनंद, डॉ. गुरप्रीत कौर, स्टाफ नर्स प्रवीण कुमारी, निशा, आबिदा बेगम और फार्मासिस्ट विजय