आवेदन 30 अक्टूबर तक
सिंगल गर्ल चाइल्ड स्कॉलरशिप
vandana.khanna@dbcorp.in
सिंगलगर्ल चाइल्ड यानी एक ही संतान है वो भी लड़की तो सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन दो साल की पढ़ाई के लिए स्कॉलरशिप देगा। इसके लिए योग्यता है सीबीएसई स्कूल से दसवीं में उसने 60 फीसदी या दसवीं में 60 फीसदी यानी 6.2 सीजीपीए या इससे ज्यादा मार्क्स होने पर 30 अक्टूबर तक तक सीबीएसई की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन करें। आवेदन की आखिरी तारीख 30 सितंबर थी।
ग्यारहवीं और बारहवीं, दो साल 500 रुपए प्रति महीना स्कॉलरशिप मिलेगी। स्कॉलरशिप उन्हीं गर्ल स्टूडेंट्स को मिलेगी जिनकी ट्यूशन फीस 1500 रुपए से कम होगी। एमजीएन स्कूल आदर्श नगर के एग्जामिनेशन हेड केएस रंधावा के मुताबिक 1500 सौ रुपए से ज्यादा ट्यूशन फीस लेने वाले स्कूल का स्टूडेंट को यह स्कॉलरशिप नहीं मिलेगी। शहर के ज्यादातर सीबीएसई स्कूलों में ट्यूशन फीस 1500 से कम या फिर 1500 ही है।
एनआरआई सिंगल गर्ल चाइल्ड स्टूडेंट्स भी स्कॉलरशिप के लिए अप्लाई कर सकते हैं। सिर्फ भारतीय स्टूडेंट्स को मिलेगी। देश के स्कूलों में पढ़ रहे विदेशी स्टूडेंट्स यह स्कॉलरशिप नहीं ले सकते।
एप्लीकेशन फॉर्म स्कूल प्रिंसिपल से अटेस्ट करवाना जरूरी है। दसवीं की मार्कशीट कॉपी, अगर बारहवीं में हैं तो ग्यारहवीं की मार्कशीट। दसवीं में नंबर 60 फीसदी और ग्यारहवीं में 50 फीसदी या ज्यादा होने चाहिए। मजिस्ट्रेट, एसडीएम और एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट से अटेस्टेड ओरिजनल एफिडेविट भी देना होगा। एप्लीकेंट को बैंक का नाम, अकाउंट नंबर, आरटीजीए, एईएफची, आईएफएस कोड (11 डिजिट) और बैंक का पता लिखना होगा। हार्ड कॉपी असिस्टेंट सेक्रेटरी (स्कॉलरशिप) सीबीएसई, शिक्षा केन्द्र-2, कम्यूनिटी सेंटर, प्रीत विहार, दिल्ली को भेजनी होगी।