- Hindi News
- सेखों ग्रैंड के मालिक से 3 लाख की हेराफेरी में मैनेजर गिरफ्तार
सेखों ग्रैंड के मालिक से 3 लाख की हेराफेरी में मैनेजर गिरफ्तार
थानानईबारादरी पुलिस ने नामदेव चौक के पास होटल सेखों ग्रैंड के मैनेजर आनंद धीर को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि मैनेजर ग्राहकों से बिल के पैसे लेकर जेब में डाल लेता था और पिता के खाते का चेक देकर कहता था कि ग्राहक ने चेक दिया है। चेक बाउंस होने पर खुलासा हुआ।
होटल मालिक राजबीर सिंह सेखों की शिकायत पर पुलिस ने फगवाड़ा के रहने वाले आनंद धीर को केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।
राजबीर सिंह सेखों ने बताया कि वह कभी कभार होटल नहीं जाते थे। कामकाज मैनेजर धीर ही देखता था। कुछ महीनों से हिसाब में गड़बड़ लग रही थी। कुछ दिन पहले होटल में ठहरा एनआरआई दोस्त 54 हजार रुपए बिले देकर चला गया। आनंद ने उन्हें कहा कि एनआरआई ने चेक दिया है। उन्हें तभी शक पड़ा। चेक बैंक में लगाया तो बाउंस हो गया। पता चला कि चेक आनंद के पिता राजन धीर के अकाउंट का था। एसएचओ पलविंदर सिंह ने कहा कि जांच के बाद केस दर्ज किया है। उसने कई बार ऐसा किया और करीब 3 लाख की हेराफेरी है।