पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आईजी बीएसएफ की बेटी कुहू गर्ग जूनियर इंटरनेशनल बैडमिंटन में चैंपियन बनी

आईजी बीएसएफ की बेटी कुहू गर्ग जूनियर इंटरनेशनल बैडमिंटन में चैंपियन बनी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जालंधर| पंजाबफ्रंटियर हेडक्वार्टर बीएसएफ के आईजी अशोक कुमार की बेटी कुहू गर्ग और एमआर अर्जुन ने बेल्जियम में हो रहे बेल्जियन जूनियर इंटरनेशनल बैडमिंटन टूर्नामेंट जर्मनी की जोड़ी बजर्ने और ली वाईवोनी को हरा ट्रॉफी जीत ली। यह बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन जूनियर रैंकिंग टूर्नामेंट है। चाणक्य पूरी नई दिल्ली के संस्कृति स्कूल में 12वीं में पढ़ने वाली कुहू और अर्जुन की जोड़ी ने सेमीफाइनल में स्कॉटलैंड की जोड़ी एडम हाल और जूली मैक फर्सन को 11-7, 11-9, 10-11, 8-11 और 11-8 के सेट में हराया। आईजी अशोक कुमार और डॉ. अलकनंदा की बेटी कुहू हैदराबाद में गोपी चंद अकादमी से ट्रेंनिग ले चुकी हैं। अब अक्टूबर से राम लखन से कोचिंग लेंगी।