फेस्टिव सीजन में स्पेशल ट्रेनें चलेंगी
फेस्टिवसीजनमें श्री गंगानगर और जम्मू तवी दिल्ली और होशियारपुर के बीच स्पेशल वीकली ट्रेन चलेंगी। श्री गंगानगर से ट्रेन बुधवार दोपहर को 2.45 बजे चलकर रात 2.20 बजे जम्मू तवी पहुंचेगी। वापसी पर जम्मू से वीरवार तड़के 5.30 बजे चल कर श्रीगंगानगर शाम 6.20 बजे पहुंचेगी। अप डाउन रास्ते पर ट्रेन अबोहर, मलोट, बठिंडा, रामपुराफूल, तपा, बरनाला, धूरी, मलेरकोटला, लुधियाना जालंधर कैंट, दसूहा, पठानकोट कैंट, कठुआ ठहरेगी।
इसी तरह से दिल्ली से हर सोमवार और बुधवार की रात को 9 बजे चलकर ट्रेन अगले दिन सुबह 5.15 बजे होशियारपुर पहुंचेगी और होशियारपुर से हर मंगलवार वीरवार को रात 10.30 बजे चल कर सुबह 7.10 बजे दिल्ली पहुंचेगी। अप-डाउन मार्ग पर ट्रेन पानीपत, अंबाला कैंट, लुधियाना, फगवाड़ा और जालंधर कैंट में रुकेगी।