प्रो. मोहन सिंह मेला 19-20 अक्टूबर को
लुधियाना | प्रोफेसरमोहन सिंह यादगारी मेला पंजाबी भवन में 19 और 20 अक्टूबर को नॉर्थ जोन कल्चरल सेंटर, पंजाबी साहित्य अकादमी और भाषा विभाग मिलकर आयोजित करेंगे। इस संबंध में मंगलवार को हुई मीटिंग में मेला कमेटी के चेयरमेन जगदेव सिंह जस्सोवाल ने बताया कि मेले में गायक लखविंदर वडाली, तरलोचन सिंह पूर्व चेयरमेन अल्पसंख्यक आयोग भारत सरकार, आज्ञापाल सिंह रंधावा प्रोड्यूसर जालंधर दूरदर्शन और डीजीपी पंजाब रजिंदर सिंह को सम्मानित किया जाएगा।