- Hindi News
- ड्रमर ने कहा मास्टर सलीम ने पासपोर्ट गायब कराए
ड्रमर ने कहा-मास्टर सलीम ने पासपोर्ट गायब कराए
sandeep.sahi@dbcorp.in
गायकमास्टरसलीम ग्रुप के छह मेंबरों के मॉडल टाउन गुरुद्वारे के बाहर चोरी पासपोर्ट के मामले में मंगलवार को नया मोड़ आया। चोरी पासपोर्ट में सलीम के पूर्व ड्रमर रोहित कुमार का भी पासपोर्ट था। रोहित का आरोप है कि मॉडल टाउन से पासपोर्ट चोरी नहीं हुए। सलीम ने साजिश के तहत पासपोर्ट गायब करवाए हैं। चूंकि सलीम ने उसका पासपोर्ट अपने पास रखा हुआ है, जिसकी शिकायत उन्होंने पुलिस को दी हुई है। इसी से बचने के लिए सलीम ने पासपोर्ट गायब करने का प्लान बनाया। उसकी मांग है कि पुलिस जांच करे।
पुलिसने कार्रवाई नहीं की: उसनेबताया कि 7 जुलाई, 2014 को उसने सलीम के खिलाफ पुलिस कमिश्नर को शिकायत दी। कमिश्नर साहब ने जांच मानव तस्करी विरोधी सैल को सौंप दी। इंचार्ज हरभजन सिंह ने सलीम को कई बार बुलाया, मगर वह एक बार भी नहीं आया।
पुलिस ने भी उस पर कोई कार्रवाई नहीं की। वह हर बार थाने बैठकर घर जाता। अब मंगलवार को उन्हें पता चला कि सलीम के मैनेजर ने मॉडल टाउन से पासपोर्ट चोरी होने की बात कही और उसमें उसका पासपोर्ट भी था। उसका आरोप है कि कोई पासपोर्ट चोरी नहीं हुए, बल्कि साजिश के तहत गायब किए गए। सलीम ने अपना मैनेजर का पासपोर्ट भी इसी कारण चोरी होने की सूचना दी है। सैल के इंचार्ज हरभजन सिंह का कहना है कि मामले की जांच अभी चल रही है।
रोहित कुमार
दूसरे सिंगर के साथ काम करने पर रखा पासपोर्ट
मोहल्ला करार खां के रोहित कुमार ने बताया कि वह बीते पांच साल से मास्टर सलीम के ग्रुप के साथ ड्रमर था। कई देशों में काम किया। बीते साल अक्टूबर, 2013 में भी उनके साथ ऑस्ट्रेलिया गया था। उसके बाद उन्होंने पासपोर्ट नहीं लौटाया। मई, 2014 में सलीम ने कनाडा का वीजा अप्लाई करने की बात कही। मई महीने में वीजा नहीं आया। काम नहीं था तो उसने गायक प्रीत हरपाल से संपर्क किया। प्रीत हरपाल का ऑस्ट्रेलिया में शो था और उस महीने सलीम का कोई शो नहीं था। वैसे भी सलीम के साथ कोई एग्रीमेंट नहीं था। उन्होंने सलीम से पासपोर्ट वापस मांगा तो उसने देने से मना कर दिया। कहा कि पासपोर्ट एंबेसी में है। रोहित ने कहा कि वह खुद एंबेसी जाकर आया, वहां पासपोर्ट नहीं था। इस दौरान प्रीत हरपाल के शो के लिए उसका वीजा लग गया और टिकट भी बुक हो गई। उन्होंने फिर सलीम को कहा, मगर पासपोर्ट नहीं मिला।
रोहित का पासपोर्ट कनाडा एं