- Hindi News
- मॉडल टाउन में दुकानों और रेस्टोरेंट को छोड़ा
मॉडल टाउन में दुकानों और रेस्टोरेंट को छोड़ा
नगरनिगम की टीम ने मंगलवार को शहर की 12 अवैध निर्माण पर कार्रवाई की, लेकिन माडल टाउन में बनी 14 दुकानों और टॉप एंड टाउन के दस कमरों को पॉलीटिकल प्रेशर में छो़ड़ दिया। इन दुकानों को भी डेमोलेशन का नोटिस दिया जा चुका है। कांग्रेसी जिला प्रधान राजेंद्र बेरी निगम पर टारगेट करने का आरोप लगा रहे हैंं।
माडल टाउन के शिवानी पार्क के पास बन रही 14 दुकानों को भी नक्शा पास कुछ कराया और 100 फीसदी कवर कर लिया गया है। इस निर्माण में किसी विधायक की शह होने का भी कहा जा रहा है। निगम के दो एटीपी इसी बिल्डिंग के चक्कर में बदल दिए गए हैं।
लेकिन अभी तक इन बिल्डिंगों को कार्रवाई से दूर रखा जा रहा है। जबकि नोटिस मात्र दिन तीन का होता है। जोकि कई दिन पहले ही टाइम खत्म हो चुका है। माडल टाउन के इस निर्माण के मालिक ने नगर निगम को कंपाउंड करने की अर्जी लगा रखी है। लेकिन क्योंकि सौ फीसदी एरिया कवर किया गया है। उसे कंपाउंड करने से पहले रिपोर्ट मांगी गई थी।
तीन दिन बाद होनी चाहिए थी कार्रवाई
नगरनिगम ने इसी महीने मॉडल टाउन की 14 दुकानों वाली बिल्डिंग और टॉप एंड टाउन रेस्तरां के मालिक को डेमोलेशन का नोटिस जारी किया था। तीन दिन का समय खत्म हो चुका है। निगम कमिश्नर को जब शिकायत मिली तो पिछले महीने काम रूकवा दिया था। उनके कहने पर ही डेमोलेशन का नोटिस जारी हुआ था। निगम कमिश्नर एमएस छतवाल कहते हैं कि कार्रवाई जल्द की जाएगी।
सीनियर डिप्टी मेयर कमलजीत सिंह भाटिया भी अवैध बिल्डिंगों के खिलाफ सीडी जारी करने का दावा करते रहे हैं, अभी तक उन्होंने सीडी जारी नहीं की है। वह कहते हैं कि सीडी तो बनी है, इसे विजिलेंस को ही सौंपेंगे। शहर में बहुत सारी अवैध बिल्डिंगें बन रही हैं। जोकि बिल्डिंग ब्रांच के अधिकारियों की मिलीभगत के चलते ही अवैध बिल्डिंगें बनी हैं। उसके बावजूद मेयर इन अधिकारियों को बचाने में जुटे हैं। भाटिया बार-बार यही इन बिल्डिंगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हैं, लेकिन आज तक इनका खुलासा नहीं किया है।
भाटिया भी कहते रहे पर करते कुछ नहीं
अवैध निर्माण : मॉडलटाउन में बन रही दुकानें, जिसमें नियम तोड़े गए हैं।