- Hindi News
- फगवाड़ा में वकीलों के चेंबर तोड़ने पर डीबीए ने की हड़ताल
फगवाड़ा में वकीलों के चेंबर तोड़ने पर डीबीए ने की हड़ताल
फगवाड़ामें वकीलों के चेंबर तोड़ने एसडीएम की तरफ से वकीलों से मिसबिहेव को लेकर जिला बार एसोसिएशन के वकील हड़ताल पर रहे। वकील राजकुमार भल्ला ने बताया कि पंजाब सरकार की तरफ से वकीलों के चेंबर नहीं बनाए जा रहे हैं। पहले से जो बने हुए हैं, सरकार उसे भी तोड़ने में लगी हुई है। फगवाड़ा में मंगलवार को चेंबर तोड़ने की कोशिश की गई। जब फगवाड़ा बार एसोसिएशन के प्रधान आर.के भाटिया ने रोका तो उनके साथ मिसबिहेव किया गया। बाकी वकील बीच-बचाव करने लगे तो उनसे गलत ढंग से बात की। इसी के चलते जालंधर अदालत में भी हड़ताल की गई। इस मौके पर महासचिव एस.एस जौली, राजिंदर सिंह धालीवाल, प्रितपाल सिंह, भारत भूषण शेखड़ी, हरबंस लाल शर्मा, रोहन भल्ला, अश्विनी भगत, संजीव बांसल, राजबीर सिंह, गुरमेल सिंह लद्दड़ अन्य वकील मौजूद थे।