पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सुपर स्पेशलिस्ट और पीसीएमएस की टीमें जीतीं

सुपर स्पेशलिस्ट और पीसीएमएस की टीमें जीतीं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आईएमए एनुअल स्पोर्ट्स मीट

भास्करन्यूज|जालंधर

हंसराजस्टेडियम में चल रही आईएमए की एनुअल स्पोर्ट्स मीट के तीसरे दिन तीन क्रिकेट मुकाबले खेले गए। सुपर स्पेशलिस्ट्स ने ऑर्थोपेडिक्स को, चेस्ट एंड टीबी टीम ने पीडियाट्रिक्स को और पीसीएमएस की टीम ने रेडियोलॉजिस्ट्स को हराया। स्पेशलिस्ट्स ने छह ओवर्स में चार विकेट खोकर 37 रन बनाए ऑर्थो वालों की टीम 24 रन बनाकर ऑलआउट हो गए। पीडियाट्रिक्स की टीम ने चार विकेट खोकर 36 रन बनाए। चेस्ट एंड टीबी टीम ने तीन विकेट के नुकसान पर सिर्फ 4.3 ओवर में टारगेट हासिल कर लिया। पीसीएमएस ने पहले खेलते हुए 51 रन बनाए। रेडियोलॉजिस्ट की टीम ने छह ओवर में 36 रन ही बना सकी।

मैन ऑफ मैच डॉ. अजय यादव ने सबसे ज्यादा 14 रन बनाए और दो विकेट भी लिए। ऑर्थोपेडिक्स टीम से डॉ. नवजोत दहिया, डॉ. सुरिंदर सिंह अजरावत, डॉ. अमन बंसल, डॉ. प्रदीप, डॉ. दवनीत डांग और डॉ. विशाल, सुपर स्पेशलिस्ट्स टीम से डॉ. अतुल खुल्लर, डॉ. भरत भूषण, डॉ. विवेक, डॉ. दविंदर, डॉ. अनिल भारद्वाज और डॉ. जे सच्चर, चेस्ट एंड टीबी टीम से डॉ. नरेश बाठला, डॉ. राघव, डॉ. विक्रम, डॉ. हरप्रीत थिंद, डॉ. अजय यादव और डॉ. एमबी बाली, पीडियाट्रिक्स टीम से डॉ. पारस खुल्लर, डॉ. संजीव वधवा, डॉ. निधि मल्होत्रा, डॉ. रोहित चौहान, डॉ. जतिंदर, डॉ. गुरदीप, डॉ. संजय वधवा और डॉ. पंकज, रेडियोलॉजिस्ट टीम से डॉ. राजीव मिगलानी, डॉ. रूपिन, डॉ. राहुल चोपड़ा, डॉ. सतविंदर, डॉ. संदीप और डॉ. निशांत, पीसीएमएस टीम से डॉ. एसएस चीमा, डॉ. गौरव भगत, डॉ. इंदर, डॉ. गगन, डॉ. राजकुमार और डॉ. हरीश भारद्वाज ने मैच में खूब पसीना बहाया। मौके पर आईएमए के डॉ. पंकज पाल, डॉ. दीपक चावला और डॉ. गगनदीप सिंह, कोऑर्डिनेटिंग टीम के मुकेश कपिल और राज वर्मा भी मौजूद रहे।

मैन ऑफ मैच डॉ. अजय यादव को िमला। उन्होंने सबसे ज्यादा 14 रन बनाए।