मकसूदां में ट्री प्लांटेशन कराया
जालंधर|मकसूदां मार्केटएसोसिएशन और गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने मकसूदां में मंगलवार को ट्री प्लांटेशन कराया। मौके पर मौजूद सीपीएस केडी भंडारी ने बताया कि शहर में ग्रीनरी कम हुई है। किसी भी शहर को रहने लायक बनाना है तो अधिक से अधिक पेड़ लगाने होंगे। हर शहरी को कम से कम एक पेड़ लगाना ही चाहिए। मौके पर गुरदित नागरा, डॉ. परविंदर बजाज, प्रितपाल मक्कड़, चरण सिंह, ओपी भाटिया, जेपी. सिंह, सौदागर सिंह नागरा और गुरदीप भट्टी भी मौजूद रहे।