- Hindi News
- सड़क बनाई तो होगा प्रदर्शन : बलराज ठाकुर
सड़क बनाई तो होगा प्रदर्शन : बलराज ठाकुर
जालंधर|सड़कों केखस्ता हाल पर खुरला किंगरा के लोग मंगलवार को पार्षद बलराज ठाकुर की अगुवाई में मेयर और निगम कमिश्नर से मिले। मेमोरेंडम देने के बाद पार्षद बलराज ठाकुर ने बताया कि साईं मंदिर टू खांबड़ा रोड, खांबड़ा रोड टू दरगाह बाबा हंसराज नकोदर रोड बहुत समय से टूटी हुई है। चार साल पहले यहां पत्थर तो बिछा दिए थे, लेकिन लुक नहीं डाली गई। कई बार एक्सीडेंट हो चुके हैं। घरों के शीशे टूट जाते हैं। लोगों ने कई बार निगम से इसकी शिकायत की है। लेकिन आज तक रोड का काम पूरा नहीं हो पाया है। अगर इस बार भी रोड ठीक नहीं हुआ तो हम निगम के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे। इसमें डॉ. सतपाल डाबरा, परदीप डाबरा, मोहिंदर पाल, चरण दास, प्रकाश राम, दलीप चंद, परमानंद, सोम नाथ, वरिंदर डाबरा, हंस राज, तरसेम रिंकू, रविंदर कुमार और हरभजन ठाकुर शामिल हुए। मेयर का कहना है कि 15 दिन में काम शुरू करवा दिया जाएगा।