भोगपुर में किसान सिखलाई कैंप कल
जालंधर | खेतीबाड़ीविभाग की तरफ से आत्मा स्कीम के अधीन किसानों को फसलों के बारे में नई जानकारी देने के लिए 25 सितंबर दाना मंडी भोगपुर में जिला स्तरीय किसान सिखलाई कैंप और आत्मा प्रदर्शनी होगी। मुख्य खेतीबाड़ी अफसर डॉ. स्वतंत्र कुमार ऐरी ने बताया कि पवन कुमार टीनू मुख्य मेहमान होंगे। विभाग के डायरेक्टर डॉ. मंगल सिंह संधू कैंप का उद्घाटन करेंगे। कैंप की रजिस्ट्रेशन सुबह 10 से 11 बजे तक होगी और तकनीकी सेशन 2 बजे तक होगा।