पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मंगल यान की लाइव कवरेज दिखाएं सीबीएसई स्कूल

मंगल यान की लाइव कवरेज दिखाएं सीबीएसई स्कूल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जालंधर | सीबीएसईस्कूलों को बोर्ड की ओर से मंगलवार बाद दोपहर सर्कुलर मिला कि बुधवार मंगल यान मंगल की कक्षा में स्थापित किया जाएगा। दूरदर्शन ये प्रोग्राम को लाइव सुबह 6: 45 से साढ़े 8:30 तक दिखाए। सीबीएसई की डायरेक्टर साधना पराशर के सर्कुलर में कहा गया है कि स्कूलों को सलाह है कि वे बच्चों को सुबह स्कूल परिसर में दूरदर्शन पर मंगल यान लाइव कवरेज दिखाएं। यह मैंडेटरी नहीं है। इससे स्टूडेंट्स का साइंस और टेक्नोलॉजी की ओर रुझान बढ़ेगा और इस प्रोग्राम पर काम कर रहे वैज्ञानिकों को भी खुशी होगी। एमजीएन आदर्श नगर के एग्जामिनेशन हेड केएस रंधावा के मुताबिक नोटिफिकेशन बहुत देर से आया है। बच्चों को सूचना देना मुश्किल है, फिर भी जितना भी टाइम बचेगा बच्चों के स्कूल पहुंचने में उस समय के बीच दिखा दिया जाएगा। ज्यादातर स्कूलों को सर्कुलर के दोपहर में आने के कारण इस बारे में जानकारी नहीं थी।