- Hindi News
- रिक्शा वाला भी प्रधानमंत्री बन सकता है : दीवान अरोड़ा
रिक्शा वाला भी प्रधानमंत्री बन सकता है : दीवान अरोड़ा
रेलवे स्टेशन पर भाजपा ने 300 से अधिक रिक्शा वालों को सदस्य बनाया
जालंधर।स्थानीय रेलवे स्टेशन पर बुधवार को भारतीय जनता पार्टी पंजाब के प्रवक्ता दीवान अमित अरोड़ा के नेतृत्व में 300 से अधिक रिक्शा वालों को भाजपा का सदस्य बनाया गया। उन्होंने रिक्शा वालों की जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि अगर एक चाय वाला इस देश का प्रधानमंत्री बन सकता है तो भविष्य में एक तांगे वाला, ठेले वाला, ऑटो वाला और रिक्शा वाला भी प्रधानमंत्री बन सकता है। उन्होंने ताजा मिसाल विजय सांपला की दी जोकि बेलचा चलाने वाले मजदूर से केन्द्रीय मंत्री की कुर्सी तक पहुंचे और वह आज गरीब मजदूरों की सेवा कर रहे है।
इस अवसर पर भाजपा नेता परवीन हांडा, नरेश ठठई और कुलभूषण बाघा ने कहा कि केवल भारतीय जनता पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है जिसमें परिवारवाद वंशवाद की कोई जगह नहीं है। कोई भी साधारण व्यक्ति संघर्ष पार्टी का ईमानदारी से कार्य करके आगे सकता है। अंत में रिक्शा यूनियन के प्रधान राम शंकर ने सभी रिक्शा वालों को भाजपा सदस्य बनने पर बधाई दी उपस्थित भाजपा नेताओं का आभार व्यक्त किया।
दीवान अमित अरोड़ा