पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एडिड स्कूल कर्मियों की सुनाम में रैली 18 को

एडिड स्कूल कर्मियों की सुनाम में रैली 18 को

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मांगें मनवाने के लिए वित्त मंत्री के खिलाफ करेंगे प्रदर्शन

भास्कर न्यूज | जालंधर

पंजाबस्टेटएडिड स्कूल्स टीचर्स एंड अदर्स इम्प्लाइज यूनियन 18 दिसंबर को राज्य वित्त मंत्री परमिंदर सिंह ढींढसा के खिलाफ उनके हलके सुनाम में रोष रैली निकालेगी। उनकी मांगों को स्वीकार नहीं किया गया तो रैली में ही अगले संघर्ष की घोषणा होगी।

प्रधान गुरचरण सिंह चाहल और राज्य महासचिव एनएन सैनी ने बुधवार को यूनियन सदस्यों के साथ बैठक की। इसमें सभी से मास लीव लेकर रैली में पहुंचने की अपील की। उन्होंने बताया कि एडिड स्कूल कर्मचारियों की पांचवें पे कमीशन के एरियर की तीसरी 30 फीसदी किस्त अगस्त से खजानों में पड़ी हुई है, मगर दर्जा चार कर्मचारियों और लेक्चररों का बढ़ा हुआ ग्रेड पे का पत्र वित्त विभाग दो सालों से क्लियर नहीं कर रहा। इसे लेकर उच्च अधिकारियों को नोटिस, मुलाकात भी हो चुकी है। एडिड स्कूल कर्मचारियों को बजट मिलने की वजह से सितंबर से वेतन भी नहीं मिला। ही वित्त विभाग की तरफ से रिटायर मुलाजिमों की ग्रेज्युटी दी गई। इस मौके पर जिला प्रधान अरविंद बैंस, सचिव नरेश शर्मा, प्रिंसिपल राज कुमार, एसके भारद्वाज, आरएल अरोड़ा, प्रिंसिपल मीनाक्षी भारद्वाज, प्रिंसिपल मीनू सलूजा, प्रिंसिपल कमलजीत, प्रिंसिपल सतीश, प्रिंसिपल उरमिंदर कौर, प्रिंसिपल गुरिंदरजीत कौर, प्रिंसिपल अमरजीत कुमार मौजूद रहे।

पंजाब स्टेट एडिड स्कूल्स टीचर्स एंड अदर्स इम्प्लाइज यूनियन के प्रधान गुरचरण सिंह चाहल ने कहा कि 18 को सभी कर्मचारी लीव लेकर सुनाम पहुंचेंगे। -भास्कर