पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ‘चर्च में तलवारें लेकर जाने वालों पर 307 धारा लगे’

‘चर्च में तलवारें लेकर जाने वालों पर 307 धारा लगे’

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लुधियानाकीचर्च में शिव सेना के सदस्यों द्वारा विवाद कर तलवारें लहराने के मामले में बुधवार को गोलक नाथ सीएनआई चर्च मिशन कंपाउंड में क्रिश्चियन समुदायों ने रोष व्यक्त किया।

पंजाब क्रिश्चियन मूवमेंट के प्रधान हमीद मसीह, यूनाइटेड पास्टर एसोसिएशन के पास्टर मुश्ताक मसीह और यूथ जिला प्रधान सनावर मसीह भट्टी ने मांग की है कि इस तरह की घटना से समाज में रोष है। इसलिए हथियार लेकर चर्च में दाखिल होना और चौकीदार से मारपीट करने के मामले में उन पर धारा 307 लगाई जाए और धार्मिक भावनाएं आहत करने पर 295 लगाई जाए। यहां महिला विंग की पंजाब प्रधान चंद्रकांता, एंथनी मसीह, पास्टर अशोक कुमार, पास्टर सुरिंदर, पास्टर विल्सन, पास्टर तरसेम सहोता, पास्टर तरसेम कलेर, जार्ज सोनी, तरसेम मसीह, पास्टर अजय, पास्टर जीत मसीह, बिशप विजय क्लाइमेट, पास्टर जेएन बाजवा, विकास दास, रमनीश ठाकुर, जस्टिस भट्टी थे।

बैठक में भाग लेते पंजाब क्रिश्चियन मूवमेंट के सदस्य। -भास्कर