पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दो महीने से नहीं हटाईं डिसिल्टिंग की मशीनें, लोग परेशान

दो महीने से नहीं हटाईं डिसिल्टिंग की मशीनें, लोग परेशान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नकोदररोडस्थित छाबड़ा स्वीट्स के सामने दिवाली से पहले गार निकालने वालीं दो डीसिल्टिंग मशीनें लगीं थीं। लेकिन अभी तक वे एक ही जगह खड़ी हैं। रोज एक-दो घंटे चलती हैं। कई बार मशीन तो चलती है लेकिन गार निकलती नहीं। घंटों डीजल फुकता है। जो गार निकली है वह भी हफ्ते से उठाई नहीं है। आसपास के दुकानदार परेशान हैं। गार तो निकलती नहीं फिर मशीनें दो महीने से क्यों लगातार चल रही हैं। निगम कमिश्नर जीएस खैरा ने बताया कि हमें भी जानकारी मिली है कि वहां मशीनें लंबे समय से चल रही हैं हम वहां से जल्द ही मशीनें हटा देंगे।