पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सीटी पब्लिक स्कूल बना चैंपियन

सीटी पब्लिक स्कूल बना चैंपियन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीटीपब्लिक स्कूल जालंधर ने वीरवार को शिवालिक मॉडल सीनियर सैकेंडरी स्कूल नंगल को हराकर दूसरे सरदारनी मनजीत कौर मैमोरियल क्रिकेट टूर्नामैंट की ट्रॉफी अपने नाम की।

सीटी पब्लिक स्कूल के दमनदीप सिंह मैन ऑफ सीरीज, जसवीर सिंह मैन ऑफ मैच एवं बैस्ट बैट्समैन, रिशिन शर्मा बैस्ट बॉलर एवं मंथन बैस्ट विकेटकीपर बने। टॉस जीत कर सीटी पब्लिक स्कूल ने 202 रन बनाए। शिवालिक मॉडल सीनियर सैकेंडरी स्कूल, नंगल की टीम सिर्फ 77 रन ही बना सकी। विजयी टीम के जसवीर सिंह ने सबसे अधिक 111 (नॉट आउट) रन बनाए। समापन समारोह में सीपीएस पवन कुमार टीनू, सीटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन चरनजीत सिंह चन्नी, सीटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन परमिंदर कौर चन्नी, मैनेजिंग डायरैक्टर मनबीर सिंह, तनिका चन्नी, उप-चेयरमैन हरप्रीत सिंह मुख्य मेहमान के तौर पर शामिल हुए। टीनू ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया। उन्होंने टूर्नामैंट करवाने के लिए सीटी ग्रुप की प्रशंसा की।

सरदारनी मनजीत कौर मैमोरियल क्रिकेट टूर्नामैंट| विजेताओंको सीपीएस पवन टीनू और चेयरमैन चरनजीत िसंह चन्नी ने इनाम बांटे।