पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • केंद्रीय विद्यालय कपूरथला छावनी में वार्षिक खेलकूद दिवस मनाया

केंद्रीय विद्यालय कपूरथला छावनी में वार्षिक खेलकूद दिवस मनाया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | जालंधर / कपूरथला

केंद्रीयविद्यालयकपूरथला छावनी में खेलकूद दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष ब्रिगेडियर एनआर बाबू ने की। कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण से हुई। बिग्रेडियर एनआर बाबू ने मार्चपास्ट की सलामी ली। मार्चपास्ट में विद्यालय के चारों सदनों की टुकडिय़ों, स्काउट और गाइड के बच्चों ने भाग लिया। प्रिंसिपल बलवंत सिंह ने संभागीय और राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित खेलकूद प्रतियोगिताओं में विद्यालय का नाम रोशन करने वाले प्रतिभाशाली बच्चों की उपलब्धियों का भी जिक्र किया। रंगारंग कार्यक्रम में विद्यालय के छात्रों ने स्वागत गीत, राजस्थानी नृत्य तथा एरोबिक पेश कर सबका मन मोह लिया। इसके बाद लड़के और लड़कियों की 100 मीटर दौड़, 400 मीटर रिले दौड़, 200 मीटर दौड़ करवाई गई।

विजेताओं को ब्रिगेडियर एनआर बाबू ने सम्मानित किया। -भास्कर