पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • केएमवी में स्टूडेंट्स ने शुरू किया न्यूज बुलेटिन

केएमवी में स्टूडेंट्स ने शुरू किया न्यूज बुलेटिन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
केएमवी में स्टूडेंट्स ने शुरू किया न्यूज बुलेटिन

जालंधर | कन्यामहाविद्यालय के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग द्वारा केएमवी न्यूज बुलेटिन की शुरुआत की गई। यह विद्यालय से जुड़ी अहम गतिविधियों पर आधारित है, जो विद्यालय के विभिन्न स्थानों पर लगे टीवी सेट पर प्रसारित हो रहा है। विभाग के विद्यार्थियों द्वारा खुद इस बुलेटिन को तैयार किया जाता है तथा इसकी रिकार्डिग पत्रकारिता विभाग में बने टीवी स्टूडियों में की जाती है। यह टीवी स्टूडियो पूरी तरह से शूटिंग रिकार्डिग के आधुनिक उपकरणों से सुसज्जित है। प्राचार्या प्रो. अतिमा शर्मा ने इस प्राप्ति के लिए विभाग के अध्यापकों तथा विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं।

दोआबाकॉलेज में दी रेडियो प्रोडक्शन की जानकारी

जालंधर | दोआबाकालेज के स्नातकोत्तर जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन विभाग द्वारा पांच दिवसीय रेडियो प्रोडक्शन वर्कशाप का आयोजन किया गया। पहले दिन सुखजीत कौर-अल इंडिया रेडियो, जालंधर बतौर वक्ता उपस्थित हुईं। उनका अभिनन्दन विभागाध्यक्षा डॉ. सिमरण सिद्धू, प्राध्यापकों विद्यार्थियों ने किया। दूसरे दिन सुखदीप सिंह-अनहद सटूडियो ने विद्यार्थियों को वाइस माडूलेशन और वाइस ओवर की तकनीकों के बारे में बताया। तीसरे दिन आरजे ममता-रेडिया फ्री लांसर ने विद्यार्थियों को आरजे बनने के लिए विभिन्न गुणों के बारे में बताया। चौथे दिन विद्यार्थियों को प्राइवेट रेडियो स्टेशन एफएम रेडियो के बारे में जानकारी दी गई। पांचवें दिन विभाग के सभी विद्यार्थियों को रेडियो मिर्ची जालंधर के दफ्तर में ले जाकर इन्ट्रैक्शन सेशन करवाया गया। इस वर्कशाम में 40 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।