दादूवाल स्कूल में बताए ट्रैफिक रूल्स
जालंधर | सरकारीसीनियर सेकेंडरी स्कूल गांव दादूवाल में प्रिंसिपल गुरबख्श लाल के सहयोग से ट्रैफिक सेमिनार करवाया गया। डिस्ट्रिक्ट कम्यूनिटी पुलिसिंग अफसर सुखदेव सिंह चीफ गेस्ट थे। पीटीए प्रधान डा. केवल ने अतिथियों का स्वागत किया। पीएसओसी सदर कमिश्नरेट जालंधर की एडवाइजरी बोर्ड के इंद्रजीत सिंह शेरगिल ने नशे की रोकथाम और भ्रूण हत्या के बारे में जागरूक किया। ट्रैफिक एजुकेशन सैल के शमशेर सिंह, रमेश कुमार ने स्टूडेंट्स को ट्रैफिक नियमों की जानकारी दी। सांझ केंद्र के इंचार्ज एएसआई संजीव कुमार, सुखविंदर सिंह, गुरदीप कुमार, सुरिंदर सिंह धीणा, जसबीर सिंह, डाॅ. केवल, हरमेश लाल खेड़ा, हरजिंदर सिंह, मनजीत सिंह, सतनाम कौर, सोनिया, शकुंतला, सुखविंदर कौर थीं।