- Hindi News
- डिप्स में मूक अभिनय कला विडियो मेकिंग कंपीटिशन
डिप्स में मूक अभिनय कला विडियो मेकिंग कंपीटिशन
स्टूडेंट्स ने माइम के जरिए पेश किए अपने भाव
भास्कर न्यूज | जालंधर
डिप्सचेनके अंतर्ग बेगोवाल, ढिलवां, रइया, मेहता चौक में मूक अभिनय कला तथा विडियो मेकिंग प्रतियोगिया का आयोजन किया गया। अध्याक्षता डिप्स वेगोवाल के प्रिंसिपल संजीव कुमार जोशी, ढिलवां के प्रिंसिपल शांति शर्मा, मेहता चौक के प्रिंसिपल पंकज चोपड़ा ने की। प्रतियोगिताएं डिप्स श्रृंखला के चेयरमैन गुरबचन सिंह के दिशा-निर्देशों में की गई।
मूक अभिनय प्रतियोगिता में स्कूल के चारों सदनों के विद्यार्थियों ने 4 विभिन्न विषयों जैसे सैक्सुअल ह्रासमेंट, लैंगिक असमानता, भ्रष्टाचार, बदलता समाज आदि पर बिना कहे अपने भावों को प्रस्तुत किया। इसी के साथ विडियो मेकिंग में स्कूल परिसर के हर कोने की विडियो बनाकर उसे पीपीटी प्रेजेंटेशन पर दिखाई तथा साथ-साथ उसे बयां भी किया कि इसमें क्या खासियत है। विद्यार्थियों की इस प्रस्तुति को देखकर सभी स्कूलों के प्रिंसिपल ने उन्हें बधाई दी तथा प्रोत्साहित करते हुए भविष्य में इस प्रकार के कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
डिप्स चेन के तहत करवाई गई प्रतियोगिता में माइम पेश करते बच्चे। -भास्कर