पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बीआरसी दानापुर के सुखराम ने लगाई हॉकी में पहली हैट्रिक

बीआरसी दानापुर के सुखराम ने लगाई हॉकी में पहली हैट्रिक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जालंधर | 11वें ऑल इंडिया सरदार बलवंत कपूर मेमोरियल हॉकी टूर्नामेंट फॉर माता परकाश कौर कप के पांचवें दिन टूर्नामेंट की पहली हैट्रिक लगाने का गौरव दानापुर की टीम के खिलाड़ी सुखराम को मिला। मिक्की मॉडल स्कूल अंबाला के विरुद्ध खेलते हुए सुखराम ने लगातार चार गोल दागे। स्टेडियम में मौजूद ओलंपियंस ने उसके खेल को देखकर कहा कि आगे चलकर यह खिलाड़ी जरूर देश के लिए खेलेगा।

टूर्नामेंट की पहली हैट्रिक बनाते हुए सुखराम ने खेल के 22वें, 28वें, 33वें और 36वें मिनट में चार गोल किए। मैच से पहले मुख्य मेहमान फगवाड़ा के एडीसी इकबाल सिंह संधू, एडीसीपी ओलंपियन हरप्रीत सिंह मंडेर, एडीसीपी ओलंपियन बलजीत सिंह ढिल्लों, एसीपी तेजबीर सिंह, ज्वाइंट कमिश्नर अनुपम कलेर ने खिलाड़ियों से मुलाकात की। मैच के दौरान अनीता सिंह, मनजीत कौर, जसवीर कौर, परमिंदर कौर, पलविन्दर कौर, जसप्रीत कौर, अरशलीन कौर, ओलंपियन बलजीत सैनी, ओलंपियन वरिंदर सिंह, ओलंपियन संजीव कुमार, ओलंपियन मुखबैन सिंह, दलजीत सिंह कस्टम्स, राम सरन, सुरेश ठाकुर, रिपुदमन कुमार सिंह, गुनदीप सिंह कपूर, मनदीप सिंह, संदीप सिंह, हरभजन सिंह कपूर, गुरशरन सिंह कपूर, मनमोहन सिंह कपूर, मनजीत सिंह कपूर, तीर्थ सिंह कपूर, सेठी, जतिंदर सिंह बॉबी, जीएस संघा, रिपुदमन शर्मा, कोच बलजीत कौर सोनी और हरिंदर सिंह संघा विशेष तौर पर उपस्थित थे।

सुखराम