- Hindi News
- ऑल इंडिया पुलिस गेम्स में पंजाब पुलिस को ट्रॉफी
ऑल इंडिया पुलिस गेम्स में पंजाब पुलिस को ट्रॉफी
हॉकी के फाइनल में पेनल्टी स्ट्रोक में बीएसएफ लखनऊ की टीम को 5-4 से हराया
भास्कर न्यूज | जालंधर
लखनऊकेकेडी सिंह बाबू स्टेडियम में हुई ऑल इंडिया पुलिस गेम्स में हॉकी का खिताब पंजाब पुलिस की टीम ने जीता। मैच 4 से 11 दिसंबर के बीच खेले गए। फाइनल मैच बीएसएफ लखनऊ के विरुद्ध खेला गया।
दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर रही। मैच 2-2 गोल की बराबरी पर छूटा। इसके बाद पेनल्टी स्ट्रोक का मौका आया। इसमें पंजाब पुलिस के स्ट्राइकर ने पांच बार गेंद को गोल पोस्ट में डाला, जबकि बीएसएफ की टीम का एक गोल रोक लिया। इससे पंजाब पुलिस ने फाइनल मुकाबला 5-4 के अंतर से जीत लिया।
टीम ने क्वार्टर फाइनल में मणिपुर को 13-1 से हराया। सेमीफाइनल में पंजाब पुलिस की टीम ने सीआरपीएफ को 6-2 के अंतर से हराया। पंजाब पुलिस की तरफ पूरे टूर्नामेंट में जगमीत सिंह ने सबसे अधिक 14 गोल किए। टीम में कैप्टन सतविंदर सिंह, राजपाल, जसबीर, अजय कुमार, सिमरनजीत, जगदीप, जसकरण, सर्वजीत, अमनदीप, अमित, प्रभजीत, हरिंदर, बलजीत, सुरजीत, बलवंत सिंह शामिल रहे। टीम मैनेजर जसप्रीत सिंह, टीम कोच सुरजीत सिंह मिठ्ठापुर और बलवंत सिंह रहे।
लखनऊ में हुई ऑल इंडिया पुलिस गेम्स में हॉकी में ट्रॉफी जीतने वाली पंजाब पुलिस की टीम। -भास्कर