- Hindi News
- डीईओ ने की चैकिंग तो कई स्कूलों में टीचर गप्पें मारते मिले
डीईओ ने की चैकिंग तो कई स्कूलों में टीचर गप्पें मारते मिले
जालंधर | सरकारीस्कूल लांबड़ा में बाहर एक साथ सभी क्लासों को बिठा कर खुद बातें करने वाले टीचर्स की वीरवार को डिप्टी डीईओ रणवीर सिंह ने क्लास लगाई। डिप्टी डीईओ ने 12 स्कूलों की इंस्पैक्शन की। रिपोर्ट मुख्य दफ्तर भेज दी है। लांबड़ा स्कूल में पहुंचे तो वहां सभी कक्षाओं को बाहर एक साथ बिठाया हुआ था और वहां इका-दुक्का टीचर ही थे। बाकी टीचर क्साल रूम और दफ्तर में बैठे थे। प्रतापपुर स्कूल में स्टूडेंट्स को पढ़ाने की बजाए इकट्ठे बैठाया हुआ था। खुरला किंगरा स्कूल में टीचर क्लास से गायब थे। इसी तरह वडाला स्कूल में दो शिक्षक देरी से पहुंचे और एक गैर हाजिर था।