- Hindi News
- मॉडल टाउन में अंबाला की महिला का पर्स झपटा
मॉडल टाउन में अंबाला की महिला का पर्स झपटा
जालंधर | माडलटाउन में शापिंग के लिए आई महिला का बाइक सवार दो स्नेचर पर्स झपट ले गए। अंबाला की हितेश कौर ने बताया कि उसके पति होशियारपुर में महिंद्रा कंपनी में बतौर फाइनेंसर काम करते हैं। वीरवार को माडल टाउन में जब वह रिक्शा पर बैठी थी, तभी पीछे से आए बाइक सवार दो स्नेचरों ने उसका पर्स झपट लिया। पर्स में 1500 की नकदी थी।
शराबके नशे में जेठ ने पीटा | किशनपुराचौक की महिला ने जेठ पर शराब के नशे में मारपीट करने का आरोप लगाया है। रीता प|ी वरिंदर ने बताया कि उसका जेठ शराब के नशे में हंगामा कर रहा था, जब उसने विरोध किया तो जेठ ने उसको पीट दिया। महिला को सिविल अस्पताल दाखिल करवाया गया है।