- Hindi News
- बोलेरो की टक्कर के बाद स्ट्रीट लाइट से टकरा कर बाइक सवार की मौत
बोलेरो की टक्कर के बाद स्ट्रीट लाइट से टकरा कर बाइक सवार की मौत
जालंधर | पतारारोड पर जौहल गुरुद्वारे के सामने बोलेरो कार ने बाइक सवार दो व्यक्तियों को टक्कर मार दी। जिससे बाइक से स्ट्रीट लाइट के साथ टकराने से बाइक चालक की मौत हो गई। जबकि उसके पीछे बैठा साथी गंभीर रुप से जख्मी हो गया।
जैतेवाली गांव के कन्हैया ने बताया कि वह रात को बाइक चालक दोस्त लाल के साथ घर लौट रहा था। पतारा रोड पर जौहल गुरुद्वारे के सामने पीछे से तेज रफ्तार बोलेरो कार ने टक्कर मार दी। बाइक सीधे स्ट्रीट लाइट से टकरा गई। लाल की मौत हो गई, जबकि वह जख्मी हो गया। वहीं बोलेरो चालक मौके से फरार हो गया।