पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डिवाइडर से टकराकर पलटा ट्रक

डिवाइडर से टकराकर पलटा ट्रक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अमृतसरसे गत्ता लोड करके खन्ना देने जा रहा ट्रक बुधवार रात चौगिट्टी चौक फ्लाईओवर उतरते पलट गया।

फ्लाईओवर उतरते समय ट्रक की रफ्तार तेज थी और वह डिवाइडर से टकराकर पलट गया। हादसे में ड्राइवर को खरोंच तक नहीं आई। वह शीशे के रास्ते बाहर निकला। वीरवार दोपहर तक ट्रक उठाया नहीं गया था। ट्रक के ड्राइवर साबिक ने बताया कि वह अमृतसर से गत्ता लोड करके खन्ना जा रहा था। लम्मा पिंड से चौगिट्टी फ्लाईओवर उतरते ही सड़क छोटी थी और उसे पता नहीं चला। इससे ट्रक डिवाइडर से टकराकर पलट गया। ड्राइवर सीट के साथ वाला शीशा टूट गया था, जिससे वह बाहर निकला। हालांकि लोग बताते हैं कि ट्रक की रफ्तार बहुत तेज थी, जिससे ड्राइवर से ट्रक कंट्रोल नहीं हुआ। उसकी उम्र भी 60 साल से ज्यादा लग रही है।

चौगिट्‌टी चौक फ्लाईओवर उतरते ही हादसा, ड्राइवर बचा